झारखंड में फिर कोविड का साया, हॉस्पिटल में मॉक ड्रिल

corona33.jpg

रांची : कोरोना फिर अपना पांव तेजी से पसार रहा है। केरल में कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रही है। इसे देखते हुए झारखंड सरकार भी अलर्ट हो गयी है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक आलोक त्रिवेदी ने सभी जिलों के डीसी को दिशा-निर्देश जारी कर दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी निर्देश का हवाला देते हुए अभियान निदेशक ने सभी डीसी को कोविड को लेकर कई निर्देश दिये हैं। इनमें सक्रिय निगरानी, निवारक उपाय, श्वसन संबंधी मामले की पर्याप्त जांच व अस्पतालों में तैयारी सुनिश्चित करने को कहा गया है।

अभियान निदेशक ने सभी डीसी को निजी व सरकारी अस्पतालों की क्षमता की समीक्षा करके तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। इसके तहत ऑक्सीजन वाले बेड, आईसीयू बेड, मानव संसाधन, उपकरण, टेस्टिंग किट और रीएजेंट, पीपीई, दवाएं, एंटीबायोटिक्स और अन्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा है। इसके अलावा कर्मियों को स्पष्ट कहा है कि अस्पतालों की तैयारी एवं क्षमता के आकलन के लिए मॉक ड्रिल/ड्राई रन करके सभी निजी व सरकारी अस्पतालों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। 

निदेशक ने जिला से लेकर प्रखंड तक में मामलों के रुझान की निगरानी करने और किसी भी उभरते सार्वजनिक स्वास्थ्य खतरे पर तुरंत रेस्पांस करने का निर्देश दिया है। उन्होंने आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए श्वसन शिष्टाचार और हाथ की स्वच्छता के पालन के बारे में सामुदायिक जागरुकता सुनिश्चित करने के लिए कहा है। जिलों में कोविड परीक्षण दिशा-निर्देशों के अनुसार पर्याप्त आरटीपीसीआर और एंटीजेन कोविड जांच तय करने का निर्देश दिया है। आरटीपीसीआर जांच में पाए गए सभी पॉजिटिव मरीजों के सैंपल रिम्स भेजकर उसकी जीनोम सिक्केंसिंग कराने को कहा गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form