अनोखा पहल : चालकों ने शुरू की फ्री ऑटो एंबुलेंस सेवा, सरकार से कही ये बात

auto3.jpg

रांची : रांची के चालक कल्याण संघ ने लोगों को परेशानियों को देखते हुए फ्री ऑटो एंबुलेंस सेवा की शुरुआत की है। इस बाबत चालक कल्याण संघ के वरिष्ठ सदस्य बजरंगी सिंह ने बताया कि चालकों को पता है कि मरीज को समय पर अस्पताल पहुंचाना कितना जरूरी होता है। वहीं, सड़क दुर्घटना में घायलों को अस्पताल पहुंचाना भी दूसरी तरह की चुनौती होती है। कई लोगों की जान इसीलिए चली जाती है, क्योंकि उनको समय पर सही इलाज औऱ सही चिकित्सक नहीं मिल पाते हैं। लोगों की इन पेरशानियों को देखते हुए चालक संघ ने फ्री ऑटो एंबुलेंस सेवा की शुरुआत की है। 

चालक कल्याण संघ के सदस्य बजरंगी सिंह ने आगे बताया कि खुद एक हादसे में वे अपना एक पैर खो चुके हैं। वे सड़क दुर्घटना में पेश आने वाली परेशानियों को नजदीक से देख चुके हैं। कई बार वाहन मालिक या चालक घायलों को इसलिए अस्पताल पहुंचाने से इनकार कर देते हैं, क्योंकि फिर इसके बाद वे पुलिसिया चक्कर में फंस जाते है। उनको वाहन को साफ भी कराना पड़ता है। इस तरह की परेशानियों से बचने के लिए संघ की ओर से फ्री एंबुलेंस सेवा की शुरुआत की गयी है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form