
रांची : प्रदेश भाजपा हेमंत सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी करेगी। हेमंत सरकार के चार साल 28 दिसंबर को पूरे होने वाले हैं। इसलिए भाजपा हेमंत सरकार की चार वर्षों की नाकामियों, लूट, झूठ, भ्रष्टाचार को आंकड़ों के साथ लेकर जायेगी। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आरोप पत्र तैयार करने के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है। इसके संयोजक पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व आइपीएस डॉ अरुण उरांव बनाये गये हैं। साथ ही अन्य चार लोगों में शिवपूजन पाठक, योगेंद्र प्रताप सिंह, रविनाथ किशोर, सुनीता सिंह शामिल हैं।
बता दें कि भाजपा की तरफ से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया है कि इस वर्ष पार्टी जनता की अदालत में हेमंत सरकार के चार वर्षों की नाकामियों, लूट-झूठ, भ्रष्टाचार को सटीक आंकड़ों के साथ लेकर जाएगी। भाजपा सूत्रों का कहना है कि हर साल भाजपा हेमंत सरकार की नाकामियों को उजागर करती है। आंकड़ों के साथ पार्टी राज्य सरकार की विफलताओं को दिखाने का प्रयास किया है।
भाजपा का कहना है कि हर साल हेमंत सोरेन सरकार की नाकामियों को उजागर करती आई है। आंकड़ों के साथ पार्टी ने राज्य सरकार की विफलताओं को अब तक उजागर किया है। अब एक समग्र आरोप पत्र तैयार करने के लिए पांच सदस्यों की कमेटी बनाई गई है। डॉ अरुण उरांव को कमेटी का संयोजक बनाया गया है। बता दें कि 28 दिसंबर को हेमंत सोरेन सरकार के कार्यकाल के चार साल पूरे हो रहे हैं। इसके मद्देनजर सरकार की चार साल की नाकामियों के आंकड़े जनता के बीच पेश किए जाएंगे। भाजपा ने कहा है कि जनता को सरकार के भ्रष्टाचार, लूट, झूठ के बारे में जानकारी है, लेकिन उसके आंकड़ों की जानकारी उन्हें नहीं होती। मुख्य विपक्षी पार्टी के रूप में हमारी जिम्मेदारी है कि सरकार की उन नाकामियों के बारे में जनता को बताएं।