प्रेमी ने प्रेमिका पर लगाया यौन शोषण का आरोप, आरोपी रफ़्तार

dumkacrime.jpg

दुमका :  झारखंड के दुमका जिले से यौन शोषण का मामला सामने आया है। शिकारीपाड़ा की रहने वाली एक युवती ने अपने प्रेमी पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। प्रेमी पर आरोप है कि वो शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। बाद में प्रेमी ने किसी और युवती के साथ शादी कर ली। जब प्रेमिका को शादी के बारे में पता चला तो उसने शिकारीपाड़ा थाना में प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

21 वर्षीय प्रेमिका ने पुलिस को बताया कि पिछले 8 वर्षों से दोनों के बीच प्रेम संबंध चल रहा था। वे स्कूल में एकसाथ पढ़ते थे। वहीं दोनों एक-दूसरे से मिले थे। दोनों के बीच दोस्ती हुई। इसके बाद वे एक दूसरे को पसंद करने लगे। पीड़िता ने बताया कि प्रेमी सोनू कुमार सिंह पड़ोस के गांव का रहने वाला है। प्रेमी सोनू ने वादा किया था कि वह उसी से करेगा। प्रेमिका ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने शादी के नाम पर इन 8 सालों में केवल उसका यौन शोषण किया। 

शिकारीपाड़ा थाना प्रभारी वकार हुसैन ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए फूलो झानो अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल आरोपी सोनू को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी ने कहा कि अगर आरोपी दोषी पाया गया तो उसे कड़ी सजा दी जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form