कुकड़ु प्रखण्ड के जानूम पंचायत में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का हुआ आयोजन

 

विधायक सबिता महतो ने कहा अधिक से अधिक लाभुक ले इस कार्यक्रम में लाभ

सरायकेला : सरायकेला जिला के कुकड़ू प्रखंड के अंतर्गत जानुम पंचायत भवन परिसर में झारखंड सरकार के चार साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अपने संबंधोंन में कुकड़ू प्रखंड के बीडीओ राकेश कुमार गोप ने लोगों को सरकार द्वारा चलाये जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी औऱ सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से सरकार के योजनाओं का लाभ सुयोग्य लोगों को लेने की अपील की।

इस कार्यक्रम में लगभग सभी विभागों के द्वारा  स्टॉल लगाया गया था। जहां जानुम पंचायत के हजारों लोग उपस्थित हुए। कार्यक्रम में कई चयनित लाभुकों के बीच धोती साड़ी वितरण, जॉब कार्ड आदि का वितरण किया गया।  

कार्यक्रम में मनरेगा के 29, आपूर्ति के 17, धोती साड़ी के 230,बन पट्टा के 10 कल्याण विभाग के 32 सहित कुल 1535 आवेदन  प्राप्त हुआ।

मौके पर ईचागढ़ के विधायक सबिता महतो ने आम जानो को संबोधित करते हुए सरकार के इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर अधिक से अधिक लाभ लेने का अपील किया।

कार्यक्रम में  , जेई भोलानाथ महतो, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी हरेलाल महतो, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अश्विनी कुमार, बीपीओ रामलगन उरांव, बीपीएम देवव्रत सिंहा, जेई तुलसी कालिंदी, जेई अमित कुमार प्रामाणिक, पंचायत सचिव आनंद महतो, पंचायत, प्रखंड समन्वयक  बालू सिंह मुंडा, रोजगार सेवक गुरुपद महतो, बीटीएम हिमांशु कुमार, मुखिया प्रतिनिधि  सहित सभी विभागों के कर्मी एवं हजारों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form