क्रिकेटर रॉबिन मिंज से मिले हेमंत सोरेन, आईपीएल में चयनित होने पर दी शुभकामनाएं

robinminjhemantsoren.jpg

रांची : क्रिकेटर रॉबिन मिंज ने हेमंत सोरेन से मुलाकात की. रॉबिन ने विधानसभा में बुधवार की शाम मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की। सीएम ने रॉबिन को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 में गुजरात टाइटंस टीम का हिस्सा बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं, साथ ही मिठाई खिलाकर उनका हौसला बढ़ाया। 

3.60 करोड़ में गुजरात टाइटन्स ने खरीदा रॉबिन को

19 दिसंबर 2023 को हुए IPL के मिनी ऑकश्न में झारखंड के तीन खिलाड़ियों को खरीदा गया। इनमें से एक हैं रॉबिन मिंज। ऑकश्न में गुजरात टाइटन्स ने रॉबिन को 3 करोड़ 60 लाख में खरीदा है। बता दें रॉबिन झारखंड के पहले आदिवासी खिलाड़ी हैं। रॉबिन आईपीएल 2024 में अपने बल्लेबाजी से जलवा बिखेरते नजर आएंगे। रॉबिन को ख़रीदने में टीमों के बीच खासा उत्सुकता देखने को मिली। रॉबिन विकेट कीपर और बल्लेबाज़ हैं। वे धोनी को अपना आदर्श मानते हैं। लोकल ग्राउंड पर जब रॉबिन खेलते हैं तो सब उन्हें पोलार्ड कहते हैं। रॉबिन मूल रूप से गुमला के रहने वाले हैं। लेकिन अब रांची में रहते हैं। पिता एक्स आर्मी मैन हैं और फ़िलहाल राँची एयरपोर्ट पर नौकरी करते हैं। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form