कैंप लगाकर सुधारे जायेंगे JAC 10वीं –12वीं के आवेदन

jac_building5.jpg

रांची : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने राज्य के विभिन्न हाईस्कूलों में बोर्ड परीक्षा के रजिस्ट्रेशन में हुई गलतियों को सुधारने के लिए कैंप लगाने का फैसला किया है। इस कैंप के दौरान 11वीं-12वीं के आवेदनों में सुधार के लिए 4 और 5 दिसंबर को राज्य के सभी प्लस टू स्कूलों व कॉलेजों में कैंप लगाने की बात कही गई है। इसके अलावा, राज्य के सभी हाई स्कूलों में सात से नौ दिसंबर तक कैंप लगेगा ताकि मैट्रिक और नौवीं के छात्र-छात्राओं के आवेदनों में हुई त्रुटियों को ऑनलाइन सुधारा जा सके।


इसमें छात्र-छात्राओं के आवेदन पत्र व रजिस्ट्रेशन में हुई त्रुटियों को ठीक करने के लिए स्कूल स्तर पर कैंप लगाना आवश्यक है। छात्रों को कैंप में अपना और अपने माता-पिता का आधार कार्ड की प्रति और अपनी पासपोर्ट साइज की फोटो लेकर आना होगा।


मैट्रिक बोर्ड परीक्षा के आवेदन की प्रक्रिया की तिथि बढ़ा दी गई है। अब 5 दिसंबर से बगैर लेट फाइन के भरा जाएगा, और लेट फाइन के साथ 6 दिसंबर से 9 दिसंबर तक आप आवेदन कर सकते हैं।


इस विषय पर जरूरी सूचनाएं छात्रों और उनके अभिभावकों को दी जाएंगी ताकि सभी को सही समय पर अपनी त्रुटियों को सुधारने का मौका मिल सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form