जमशेदपुर : आरटीआई कार्यकर्ता संघ के केन्द्रीय महासचिव सह आजसू पार्टी के जिला सचिव कृतिवास मंडल ने जिला उपायुक्त को एक पत्र लिखा है. इसमें उन्होंने जानकारी दी है कि 11 दिसंबर को दोपहर एक बजे पटमदा पंचायत सचिवालय में उनके परिवाद पत्र के आलोक में अपर उपायुक्त जयदीप तिग्गा के द्वारा जांच की जानी थी.
इसके लिए अंचलाधिकारी पटमदा और शिकायत कर्ता कृतिवास मंडल को एक बजे पटमदा पंचायत सचिवालय में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया था. अपर उपायुक्त के निर्देश पर कृतिवास मंडल पंचायत सचिवालय में ससमय पहुंच गए थे, लेकिन अपर उपायुक्त और अंचलाधिकारी वहां नहीं पहुंचे.
इस कारण उनके शिकायत की जांच अपर उपायुक्त के द्वारा नहीं की जा सकी. कृतिवास मंडल ने उपायुक्त से मांग की है कि अंचलाधिकारी पटमदा की जांच उच्च स्तरीय समिति बनाकर की जाए ताकि आम जनता को न्याय मिल सके. पत्र की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को भी प्रेषित किया गया है.
