Jamshedpur: जिला का पर्यटन स्थल माना जाने वाले डिमना झील के आसपास साफ सफाई अभियान चलाया गया. रविवार को ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने के के बोड़ाम, पटमदा थाना के पुलिस पदाधिकारी, कर्मियों और सफाईकर्मियों के साथ मिलकर डिमना झील के चारों तरफ सफाई अभियान चलाया. साथ ही सफाई वहां पर बनी रहे, इसके लिए स्थानीय जनता को जागरूक भी किया. लगभग 4 घंटे तक सफाई अभियान चला. एसपी खुद झील में उतरे और जवानों के साथ मिलकर गंदगी को झील से बाहर निकाला.
