प्रधानमंत्री से मिले नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, मुलाकात की ये बताई वजह

amar2.jpg

रांची : बीजेपी नेता और नेता प्रतिपक्ष, झारखंड अमर बाउरी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात को लेकर चर्चा गर्म है। ऐसे समय में जब कांग्रेसी सांसद धीरज साहू के ठिकानों से आयकर विभाग ने भारी कैश की रिकवरी है, इस मुलाकात को अलग तरह से देखा जा रहा है। हालांकि अमर बाउरी ने इसे औपचारिक मुलाकात बताया है। कहा है वे पीएम मोदी से उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन लेने के लिए समय-समय पर मिलते रहे हैं। आज की मुलाकात भी इसी की एक कड़ी है। 

नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि पीएम मोदी देश के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता है और बीजेपी के लाखों कार्यकर्ताओं के लिए वे प्रेरणा स्त्रोत हैं। वे खुद को भी बीजेपी का कार्यकर्ता ही मानते हैं। इसलिए उनसे आज औपचारिक मुलाकात के लिए दिल्ली पहुंचा हूं।  

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form