रफ्तार का कहर : बाजार से लौट रहे 2 युवकों की सड़क दुर्घटना में गई जान

मोीोमम1.jpg

बेड़ो : रांची की बेड़ो थाना क्षेत्र के रोगो गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के समीप बेड़ो पुरनापानी लापुंग में सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई है। घटना शुक्रवार शाम की है। बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतकों की पहचान बुधवा टाना भगत (18) और संदीप टोप्पो (18) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर दोनों को मृत्य घोषित कर दिया।


बाजार से लौट रहे थे 

घटना के संबंध में डॉक्टर ने बताया कि दोनों घायलों के सिर और चेहरे पर गहरे जख्म थे। दोनों यदि हेलमेट पहने रहते तो शायद इतनी गहरी चोट नहीं आती और दोनों की जान बच सकती थी। मृतकों के परिजनों ने बताया कि दोनों युवक जहनाबाज बाजार गए थे। बाजार से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है.


आज किया जाएगा पोस्टमार्टमघटना की सूचना मिलने पर बेड़ो थाना के एएसआई दुर्गेश कुमार सीएचसी बेड़ो पहुंचे और मामले की जानकारी ली। बेड़ो पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर लिया है। शनिवार को दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form