आदिवासी सेंगल अभियान: बेनीसागर-हाटगम्हारिया स्टेट हाईवे को किया जाम



चाईबासा : आदिवासी सेंगल अभियान की ओर से सरना धर्म कोड समेत अन्य मांगों को लेकर शनिवार को भारत बंद किया गया. इसको लेकर सेंगल अभियान के कार्यकर्ता जगह-जगह सड़क जाम कर बंद को सफल बनाने में लगे हुए हैं. बेनीसागर- हाटगम्हारिया स्टेट हाईवे सड़क मझगांव के पडसा चौक, मिनी होटल चौक, कुमारडुंगी के अंधारी चौक समेत अन्य जगहों पर सड़क जाम कर दिया गया है. बंद के कारण जगह-जगह यात्री बसों को रोक दिया गया है. इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

बंद की ज्यादा जानकारी नहीं होने के कारण लोग घर से निकल चुके थे. साल के अंतिम दिनों में लोग घूमने फिरने का प्लान भी करते हैं,  लेकिन बंद के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सेंगेल के जिला सचिव वीर सिंह गागराई ने कहा कि सरना धर्म कोड भारत के प्रकृति पूजक लगभग 15 करोड़ आदिवासियों का अस्तित्व पहचान हिस्सेदारी का लाइफ लाइन है. आदिवासियों को उनकी धार्मिक आजादी से वंचित करने के लिए कांग्रेस-बीजेपी दोषी हैं. 1951 की जनगणना तक यह प्रावधान था. इसे बाद में कांग्रेस ने हटा दिया और अब भाजपा जबरन आदिवासियों को वनवासी और हिंदू बनाना चाहती है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form