गुप्त सूचना के आधार पर गिरिडीह में 8 साइबर अपराधी गिरफ्तार

giridihnews.jpg

रांची : गिरिडीह साइबर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। यहां पुलिस ने 8 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ साइबर अपराधी इलाके में लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। इसके बाद साइबर DSP संदीप सुमन की अगुवाई में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने प्रतिबिम्ब पोर्टल के माध्यम मिली गुप्त सूचना के आधार पर गिरिडीह क्षेत्र में छापामारी की। इसके बाद 8 साइबर ठगों को गिरफ्तार कर लिया।


जिन 8 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है उनमें, दीपक कुमार (19), सिनेष कुमार मंडल (19), राहुल कुमार मंडल (23), मंटू कुमार साव (19), प्रेमकुमार मंडल (20), रुपेश कुमार वर्मा(21) शामिल हैं। गिरफ्तार किये गए साइबर अपराधियों के पास से 20 मोबाईल, 23 सिम कार्ड, 3 एटीएम कार्ड, 1 बैंक पासबुक, आधार और लैपटॉप बरामद किये गए हैं। गिरफ्तार किये गए साइबर अपराधियों के पास से 20 मोबाईल, 23 सिम कार्ड, 3 एटीएम कार्ड, 1 बैंक पासबुक, आधार और लैपटॉप बरामद किये गए हैं। पकड़े गए साइबर अपराधी अलग अलग मोबाईल और सिम कार्ड के जरिये लोगों से लाखों रूपये के ठगी को अंजाम दिया करते थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form