साइबर अपराधियों पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, 250 गिरफ्तार

 साइबर अपराधियों पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, 33 दिन में 250 गिरफ्तार

रांची: झारखंड पुलिस प्रतिबिंब नामक मोबाइल ऐप के जरिए साइबर अपराधियों पर “सर्जिकल स्ट्राइक” कर रही है। पिछले 33 दिन के भीतर पुलिस ने राज्य के विभिन्न इलाकों से 250 साइबर अपराधियों को दबोचा है।

यह ऐप साइबर क्राइम में इस्तेमाल किए जा रहे मोबाइल फोन की न सिर्फ शिनाख्त कर लेता है, बल्कि रियल टाइम लोकेशन देता है और इसकी मदद से पुलिस साइबर क्रिमिनल्स के ठिकानों पर धावा बोल देती है।

पुलिस के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, ऐप लॉन्च होने के 33 दिन के भीतर पुलिस ने साइबर क्रिमिनल्स के अड्डों पर 20 से ज्यादा सर्जिकल स्ट्राइक किए हैं। गिरफ्तार किए गए 250 क्रिमिनल्स के पास से पुलिस ने 600 से ज्यादा मोबाइल फोन और करीब एक हजार सिमकार्ड बरामद हो किए हैं। इसके अलावा साइबर अपराधियों के खिलाफ अलग-अलग जिलों में 60 से अधिक प्राथमिकियाँ दर्ज हुई हैं।

सबसे अधिक 103 साइबर अपराधी देवघर जिले से गिरफ्तार हुए हैं। जामताड़ा से 51, गिरिडीह से 47, हजारीबाग से 23 अपराधी मौके पर पकड़े गए हैं। इनके अलावा धनबाद, पाकुड, कोडरमा, रांची सहित अन्य जिलों से भी गिरफ्तारियां हुई हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form