Trending

रांची के DIG मैदान में बनेगा रिम्स का 2400 बेड वाला OPD –IPD

rims_ranchi7.jpg

रांची : रिम्स के विस्तारीकरण की काम योजना पर जोरों से किया जा रहा है। रिम्स में 2400 बेड वाला OPD –IPD का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए जगह का चयन कर लिया गया है। रांची के DIG मैदान में रिम्स का 2400 बेड वाला OPD –IPD बनेगा। प्रदाधिकारियों के साथ शुक्रवार को हुए बैठक में इस बात पर मुहर लगी है। फिलहाल मैदान पर अतिक्रमण रहने के कारण इस पर काम शुरू नहीं हो पा रहा है। अतिक्रमण हटाने का निर्देश बड़गाई सीओ को दिया जाएगा। 

रिम्स के निदेशक डॉ राजीव गुप्ता ने इस बारे में बताया कि बिल्डिंग की स्थापना होने से बेडों की संख्या बढ़ जाएगी। इससे मरीजों को फर्श पर इलाज कराने की समस्या से मुक्ति मिल जाएगी। करीब 1300 बेड बढ़ेंगे। इससे राज्य के मरीजों को दूसरे अस्पतालों में जाना नहीं पड़ेगा। कई बार मरीज बेड के आभाव में दूसरे निजी अस्पताल चले जाते हैं, जहां महंगी दरों पर इलाज कराना पड़ता है। बता दें कि रिम्स में वर्तमान में 1800 के करीब मरीज भर्ती हैं। 

नई बिल्डिंग में बेड बढ़ने के साथ-साथ मरीजों को कई अत्याधुनिक सुविधाएं भी मिलेंगी। वहीं, ओपीडी बिल्डिंग बनने का भी लाभ मरीजों को मिलेगा। वर्तमान में करीब 1200 मरीज ओपीडी में इलाज कराने आते हैं। अतिरिक्त व्यवस्था होने से 3000 से अधिक मरीजों को एक दिन में लाभ मिल सकेगा। अधिक जगह होने से मरीजों को एक-दूसरे से इन्फेक्शन का भी खतरा कम होगा। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form