Jharkhand Weather Update : रांची में 8 डिग्री तक गिरा पारा, बढ़ी ठिठुरन

कदपीो2.jpg

रांची  राजधानी रांची समेत राज्यभर में कंपकंपाती सर्दी का दौर शुरू हो गया है। मौसम में लगातार बदलाव के साथ दिन में हल्की ठंड रहती है। वहीं रात होते-होते मौसम सर्द होता जा रहा है। हाल यह कि रात होते ही रांची का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस पहुंच जा रहा है। शुक्रवार को ठंड और बढ़ गई है। इस दिसंबर में न्यूनतम पारा सबसे कम 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले साल 2022 को 17 दिसंबर के दौरान सबसे कम 8.5 डिग्री सेल्सियस था। राजधानी और आसपास के क्षेत्र में अधिकतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री नीचे चल रहा है। यह 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 


मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि  झारखंड और आसपास के क्षेत्र में मौसम पूरी तरह साफ है। सुबह में झारखंड में कुहासा बढ़ने की संभावना है। इससे कनकनी भी बढ़ेगी। लेकिन, 17 से मौसम में बदलाव आ सकता है। आसमान में हल्के बादल छा सकते हैं। राज्य के उत्तरी हिस्सों में सुबह में कुहासा छाया रहेगा। पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकांश जिलों का तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा है। 



वहीं पाकुड़, साहिबगंज और जमशेदपुर जैसे जिलों का तापमान ही 10 डिग्री से अधिक है। मौसम वैज्ञानियों के अनुसार, आसमान साफ होने के कारण पूरे झारखंड में अच्छी धूप रहेगी। इसके बावजूद अधिकतम तापमान में बहुत ज्यादा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। मैकलुस्कीगंज का तापमान 5 डिग्री पहुंच गया है। शुक्रवार की सुबह लगभग साढ़े छह बजे गार्डन गेस्ट हाउस में लगे तापमान मापक यंत्र से गेस्ट हाउस के निदेशक नेशनल पाल गॉर्डन द्वारा न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम 21 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form