
शेखपुरा : बिहार के शेखपुरा में बड़ी लूट की वारदात की खबर सामने आई है। यहां हथियार के बल पर अपराधियों ने 20 मिनट में 2 करोड़ लूट कर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार जिले के बरबीधा थाना क्षेत्र के हटिया मोड़ के पास इस वारदात को अंजाम दिया गया है। पिस्टल के नोंक पर अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया और आराम से निकल गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। पुलिस दुकान के सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में लगी है। अबतक किसी भी अपराधी की पहचान नहीं हुई है।
घटना को लेकर स्टाफ्स से मिली जानकारी के अनुसार हटिया मोड़ स्थित आशीर्वाद गोल्ड रिंग ब्रांच में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। दफ्तर में दो लोगों ने पहले प्रवेश किया फिर पूरी जानकारी लेने के बाद 5 लोग और अंदर गये। सभी ने अपने चेहरे पर नकाब लगा लिया। नकाब लगाने के बाद सभी कर्मियों का मोबाइल जब्त कर लिया गया और लूटपाट की घटना का अंजाम दिया गया। चोरों ने भारी मात्रा में कैश और गोल्ड की चोरी की है। अपराधियों ने बैंक में तोड़फोड़ भी की। फिर लूटपाट कर फरार हो गए। जब चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया उस वक्त बैंक में 3 स्टाफ मौजूद थे। तीनों स्टाफ काफी डरे हुए हैं।