रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के नए अध्यक्ष बने संजय सिंह, लंबी कानूनी लड़ाई के बाद हुई वोटिंग

a1071.jpeg

नई दिल्ली : संजय सिंह भारतीय कुश्ती महासंघ के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। संजय सिंह को रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का करीबी माना जाता है। बता दें कि साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया जैसे खिलाड़ियों द्वारा यौन शोषण के आरोपों के बाद बृजभूषण शरण सिंह को पद छोड़ना पड़ा था। बृजभूषण शरण सिंह बीजेपी सांसद भी हैं। बता दें कि लंबी कानूनी लड़ाई के बाद गुरुवार को वोटिंग हुई जिसमें संजय सिंह को जीत मिला। गुरुवार को रेसलिंग फेडरेशन के अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, महासचिव और वरिष्ठ उपाध्यक्ष सहित कुल 15 पदों के लिए मतदान हुआ। बता दें कि कुश्ती महासंघ को इस खेल की सर्वोच्च संस्था यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने निलंबित कर दिया था।

गौरतलब है कि ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट की अगुवाई में पहलवानों के एक समूह ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर लंबे समय तक बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन किया था। विनेश फोगाट और साक्षी मलिक सहित कई महिला पहलवानों ने आरोप लगाया था कि बृजभूषण शरण सिंह ने महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न किया। उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। विरोध करने पर बुनियादी सुविधाओं से मरहूम रखा। दिल्ली पुलिस ने अपनी जांच में भी यौन उत्पीड़न के आरोपों की पुष्टि की थी। गंभीर आरोपों के बाद बृजभूषण शरण सिंह को कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था लेकिन उनके सहयोगी चुनाव में खड़े हो गए। 

हाल में भी बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक ने केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात कर यह मांग की थी कि बृजभूषण शरण सिंह के सहयोगियों को चुनाव लड़ने से रोका जाए लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form