रफ्तार का कहर : तेज गति हाइवा की चपेट में आयी बाइक, एक की मौत

accident8.jpeg


गिरिडीह : झारखंड के गिरिडीह में रफ्तार ने एक बार फिर से कहर ढाया है। यहां तेज गति से आर रहे हाइवा ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक महिला की मौत मौके पर ही गयी। मिली खबर में  बताया गया है कि बाइक पर पति और पत्नी सवार थे। हादसे में पत्नी की मौत हो गयी है जबकि पति गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद लोगों ने सड़क जाम कर दिया। इससे वाहनों का परिचालन घंटों प्रभावित रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को किसी तरह समझा-बुझाकर जाम हटाने पर राजी किया। हादसा बिरनी थाना क्षेत्र के केंदुआ में हुआ है। 

 स्थानीय लोगों के अनुसार हादसा सुबह लगभग नौ बजे हुआ है। हादसे में जान गवां चुकी महिला का नाम सुनीता देवी है। वहीं, घायल हुए पति का नाम केदार वर्मा है। लोगों ने बताया कि केदार वर्मा पत्नी को लेकर अपने ससुराल जरीडीह से अपना गांव टाटो लौट रहा था। दोनों वहां एक पारिवारिक समारोह में हिस्सा लेने के लिए गये थे। लौटने के दौरान तेज रफ्तार हाइवा ने केंदुआ मोड़ के निकट बाइक में टक्कर मार दी। इससे सुनीता देवी की मौत मौके पर ही हो गयी। वहीं, गंभीर रूप से घायल केदार वर्मा को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट किया गया है। 


हादसे की खबर फैलते ही आसपास के लोग घटना स्थल पर जमा हो गये। उन्होंने मृतका के परिजन को नौकरी और मुआवजा देने की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। लोगों की भीड़ ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। बिरनी थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंच कर लोगों को किसी तरह शांत किया। उनकी पहल से मृतका सुनिता देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। हाइवा को जब्त कर लिया गया है। जाम की वजह से बिरनी गिरिडीह रोड पर घंटों वाहनों का परिचालन बाधित रहा। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form