4 माह के शिशु को पालने सहित ले उड़ा तूफान, बाद में पेड़ पर इस हाल में मिला

childe.jpg

अमेरिका : 4 माह के बच्चे को तूफान ले उड़ा, लेकिन फिर भी वो सही-सलामत बच गया। बच्चा, बाद में घर से काफी दूर एक पेड़ की डाल में अटका हुआ मिला। बच्चे के शरीर में एक खऱोंच या चोट तक नहीं आयी। लोग इसे दैविक चमत्कार का नाम दे रहे हैं। ये चमत्कारिक घटना अमेरिका के टेनेसी प्रांत में घटी है। बच्चे के माता-पिता ने बताया कि राज्य में आये तूफान में उनका मोबाइल घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। बताया कि उनके दो बच्चे हैं। एक बच्चे को तूफान उड़ा ले गया और वह एक पेड़ की डाल से अटका हुआ मिला। ये पेड़ भी तूफान में धऱाशायी होकर गिरा पड़ा था। इस समय बारिश भी हो रही थी। वहीं, बच्चे के दूसरे भाई को हल्की चोट लगी है। लेकिन वो सुरक्षित है। दंपती ने बताया कि तूफान में बच्चा पालना सहिता उड़ गया था। 

बच्चे की मां, 22 वर्षीय मूर ने मीडिया को बताया है कि उनके इलाके में तेज गति का तूफान आया। इसमें कई घऱ तबाह हो गये। लोग जबतक कुछ समझ पाते, तब तक काफी नुकसान हो चुका था। वे मोबाइल घर में रहते हैं। तूफान ने ऐसे घरों को सबसे पहले चपेट में लिया। उनको संभलने तक का मौका नहीं मिला। तूफान में वे अपने सामानों औऱ घर की हिफाजत में लगे थे। इसी समय उनका चार माह का बेटा पालने में सो रहा था। तूफान में वो पालना सहित उड़ गया। उन्होंने आसपास के इलाके में बच्चे की तलाश की, लेकिन वो नहीं मिला। बाद में बच्चा, काफी दूरी पर, एक पेड़ की डाल से अटका हुआ मिला। मूर ने बच्चे का नाम लॉर्ड बताया है।  

मूर ने बताया कि तूफान के समय उसने अपने बड़े बेटे प्रिंसटन को जोर से पकड़ रखा था। वहीं, उसके पति ने लॉर्ड को संभाल रखा था, जो उस समय पालने में सो रहा था। पति ने लॉर्ड के पालने को संभालने की कोशिश की। लेकिन तूफान की गति इतनी तेज थी कि मूर का पति भी उसमें चक्कर काटने लगा। अंत में पालना उनके हाथ से छूट गया। इस दौरान वो प्रिसंटन को संभालने में लगी थी, जो नीचे गिर गया था। मूर ने उसे उड़ने से बचाने के लिए खुद के नीचे कवर किया। लेकिन तब लॉर्ड पालना सहित उड़ चुका था। मूर ने बताया कि वे निराश हो गयी थीं। लेकिन उनको अब दैविक चमत्कार में विश्वास होने लगा है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form