
रांची: अयोध्या में रामलला के मंदिर निर्माण का कार्य अंतिम दौर पर है. आगामी 22 जनवरी 2023 को प्रभु श्री राम की प्रतिमा का मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होगी. जिसे लेकर कार्य जोरो-सोरो से चल रही है. राम मंदिर के निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा में कई हिस्से के कारीगरों ने अपनी सहभागिता दी है.
मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश के अलग अलग हिस्सों से हर तरह की चीजें लाई जा रही है. झारखंड के हजारीबाग जिले में अयोध्या में होने वाले ध्वजारोहण के लिए झंडा बनाया जा रहा है. बहुत जल्द ही रामभक्त ध्वज लेकर अयोध्या के लिए निकलेंगे. ध्वज की लंबाई 40 फीट लंबा और 42 फीट चौड़ा बताई जा रही है. ध्वज बनाने का ऑर्डर हजारीबाग के रहने वाले नवल किशोर खंडेलवाल ने दिया है. बता दें कि ध्वज को बनाने में 115 मीटर कपड़ा लगा है.
कहां बन रहा ध्वज
हजारीबाग के बड़ी बाजार के वीर वस्त्रालय में झंडा को तैयार किया जा रहा है. बता दें कि वीर वस्त्रालय पिछले 50 साल से ध्वज बनाने का काम कर रही है. तीन पीढ़ी के लोग इस ध्वज निर्माण में शामिल रहे है. इस झंडे की खासियत यह है कि ध्वज का निर्माण गुलाम जिलानी के द्वारा बनाया जा रहा है. पिछले तीन पीढ़ी से गुलाम जिलानी हर त्योहार के लिए लिए झंड़ा बना रहे है. राम मंदिर में ध्वज बनाने पर गुलाम का कहना है कि भले ही समाज हिंदू और मुस्लिम में बंट रहा है लेकिन हजारीबाग हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक है.