Jamshedpur : भुइयांडीह व बर्मामाइंस की बस्तियों में मिलेगी टीएसयूआईएसएल की बिजली


जमशेदपुर : भुइयांडीह और बर्मामाइंस के भक्तिनगर में रहने वाले लोगों को टाटा स्टील यूआईएसएल की बिजली शीघ्र मिलेगी. बुधवार को इन बस्तियों के फाइनल सर्वे में जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय खुद पहुंचे. विधायक सरयू राय के साथ टाटा स्टील यूआईएसएल के अधिकारी और जेबीवीएनएल के अभियंता मौजुद थे. विधायक सरयू राय की उपस्थिति में सर्वे हुआ. सर्वे के दौरान विधायक सरयू राय ने बस्तीवासियों से बातचीत की. ज्ञात हो कि झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक कार्यालय में टाटा स्टील क्षेत्र के अवासितों को टीएसयूआईएसएल की बिजली मुहैया कराने को लेकर कमेटी की बैठक हुई थी. बैठक में बर्मामाइंस के भक्ति नगर और भुइयांडीह क्षेत्र को टीएसयूआईएसएल बिजली प्रदान करने को लेकर फाइनल सर्वे कराने की बात हुई थी.

विधायक सरयू राय के साथ सैकड़ों बस्तीवासियों की उपस्थिति में टीएसयूआईएसएल के अभियंताओं और जेवीवीएनएल के अभियंताओं ने फीजिबिलिटी के लिए सर्वे किया. विधायक ने अभियंताओं को निर्देश दिया कि बस्तीवासियों को बिजली कनेक्शन शीघ्र मिले इसके लिए जल्द से जल्द सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली जाए. बिजली का सर्वे कार्य होने से बस्तीवासियों में खुशी की लहर है. इस कार्य को लेकर बस्तीवासियों ने विधायक सरयू राय का अभिनंदन और आभार प्रकट किया. बस्तिवासियों ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि विधायक के कारण अब उनके बच्चे भी बिना विद्युत बाधा के पढ़ाई कर सकेंगे. इस सर्वे के दौरान विधायक के निजी सचिव सुधीर सिंह, भाजमो युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमित शर्मा, मंडल अध्यक्ष दुर्गा राव, बबलू कुमार, गोल्डेन पांडेय, विजय सिंह, अखिलेश यादव कुणाल यादव, विक्की यादव, हीरा देवी, अनिल यादव, रामदास मेहता, रंजित सिंह सहित सैकड़ों बस्तीवासी उपस्थित थे.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form