
नई दिल्ली : नई दिल्ली के चाणाक्यपुरी थाने की पुलिस ने धोखाधड़ी करने के मामले में अंडर-19 खिलाड़ी मृणांक सिंह (Under-19 player Mrinak Singh) को गिरफ्तार किया है। मृणाक पर आरोप है कि उसने खुद को IPL क्रिकेटर बताकर ताज होटल (Taj Hotel) में 5 लाख का खाना खाया। इसके बाद पैसा दिए बगौर होटल से निकल गया। इसी मामले में पुलिस ने मृणांक सिंह को बुधवार को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि इससे पहले मृणांक ने क्रिकेटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को भी चूना लगाया है। मृणांक ने ऋषभ को लग्जरी घड़ियां सस्ते दामों में दिलाने का लालच दिया था। जिसके बाद 1.63 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की थी।
बुधवार को दिल्ली पुलिस ने मृणांक सिंह को गिरफ्तार किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उसने जुलाई 2022 में ताज पैलेस होटल से 5.53 लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी। उस दौरान वह लगभग 7 दिन होटल में रुका और करीब 5.53 लाख रुपये के बिल का भुगतान किए होटल से चला गया। जब बिल का भुगतान करने के लिए कहा गया, तो मृणांक ने कहा कि एडिडास उसके रुकने को स्पांसर कर रहा है ये पेमेंट तो वही करेगा। जानकारी के अनुसार उस समय उसने बताया था कि वह आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस टीम का प्रतिनिधित्व कर रहा है लेकिन हकीकत में ऐसा कुछ नहीं था।
मीडिया रिपोट्स की मानें तो होटल ने जब मृणांक सिंह के मैनेजर से संपर्क किया और बार-बार दबाव बनाया तो उसने कहा वह जल्द ही पेमेंट जमा करा देंगे लेकिन वह लगातार झूठे वादा करता रहा। इसके साथ ही वह कभी कहता रहा कि वह अपने ड्राइवर के हाथों पैसा भेज रहा है तो कभी इस माध्यम से भेज रहा है लेकिन उसने कभी भी पैसा नहीं भेजा। इतना ही नहीं आरोपी मृणांल ने खुद को हरियाणा का क्रिकेट खिलाड़ी बताकर पिछले कई सालों से लोगों से अच्छी खासी रकम की ठगी की थी।