बारिश से फीका पड़ सकता है नए साल का जश्न, यूपी के तकरीबन 20 जिलों में बरसात का अलर्ट

 


लखनऊः उत्तर प्रदेश में इन दिनों कड़ाके की ठंडक पड़ने लगी है। राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के अधिकतर जिलों में बृहस्पतिवार को दिन में शीतलहर चली है। 28 दिसंबर का दिन इस साल का सबसे ठंडा दिन रहा। मौसम विभाग की माने तो 29 और 30 दिसंबर को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 29 तारीख को कुछ जगहों पर घना से अत्यधिक घना कोहरा पड़ने की उम्मीद है। वहीं अलग-अलग स्थान पर ठंडा दिन रहने के आसार है। इसके साथ ही 31 दिसंबर को पश्चिमी यूपी के जिलों में और 1 जनवरी 2024 को पश्चिमी व पूर्वी यूपी में कई जगह बारिश और बौछार पड़ने का अलर्ट जारी हुआ है।


31 दिसंबर से 1 जनवरी सुबह साढ़े 8 बजे तक मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, झांसी, हमीरपुर, महोबा और ललितपुर में बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 1 जनवरी सुबह साढ़े 8 बजे से 2 जनवरी सुबह तक ललितपुर, झांसी, जालौन, कानपुर देहात, कानपुर नगर, हमीरपुर, महोबा और रायबरेली में बारिश होने के आसार है। साथ ही फतेहपुर, बांदा, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, चित्रकूट, प्रयागराज में भी बारिश होने की संभावना जताई गई है।


मौसम विभाग के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि निचले क्षोभमंडल में नमी की प्रचुरता और वायुमंडलीय स्थिरता के फलस्वरुप सतही स्तर पर हवाओं की गति अत्यधिक कम होने के कारण संवहनी घने से अत्यधिक घने कोहरे का दौर आगामी 1-2 दिनों तक जारी रहने की संभावना है। इसके उपरांत आगामी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से सतही स्तर पर हवा का रूख पुनः पुरवा हो जाने से तापमान में आने वाली गिरावट थम जाने एवं कोहरे के घनत्व में आंशिक कमी आने से शीत दिवस की परिस्थितियों में भी सुधार की संभावना है। वहीं इस वर्ष के अन्तिम दिन और नव वर्ष के आरम्भिक 2 दिनों के दौरान प्रदेश के दक्षिणी भाग में कहीं-कहीं बूंदा बांदी के साथ हल्की बारिश होने की भी सम्भावना है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form