ओलंपिक मेडलिस्ट साक्षी ने रोते हुए किया सन्यास का एलान, संजय सिंह के WFI का अध्यक्ष बनने से दुखी

WFI.jpg

नई दिल्ली : महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपी बृजभूषण के करीबी संजय सिंह के WFI का अध्यक्ष बनते ही ओलंपिक मेडलिस्ट साक्षी ने आज कुश्ती से सन्यास लेने का एलान कर दिया। उन्होंने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोते-रोते ये फैसला सुनाया। साक्षी ने कहा कि वह कुश्ती को त्याग रही हैं। ये घोषणा उन्होंने संजय सिंह 'बबलू' के रेसलिंग फेडरेशन के अध्यक्ष (WFI) पद का चुनाव जीतने के थोड़ी देर बाद ही कर दी। 

बता दें कि ओलंपिक गेम्स में मेडल जीतने वालीं भारत की एकमात्र महिला साक्षी मलिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'हमने लड़ाई लड़ी, पूरे दिल से लड़ी लेकिन अगर WFI का अध्यक्ष बृजभूषण सिंह जैसा ही आदमी रहता है, जो उनका सहयोगी है, बिजनेस पार्टनर है, वो अगर फेडरेशन में रहेगा तो मैं कुश्ती को त्यागती हूं। मैं कभी भी आपको रेसलिंग रिंग में नहीं दिखूंगी.' उन्होंने अपने जूते उतारकर सामने रख दिए और रोने लगीं। 

31 साल की साक्षी ने साथ ही कहा, 'हम 40 दिन सड़कों पर सोए, प्रदर्शन किया। देश के कोने-कोने से लोग हमें सपोर्ट करने आये। दूर-दूर से आये। हमारे समर्थन में बूढ़ी महिलाएं भी आयीं. ऐसे भी लोग आए जिनके पास खाने तक के पैसे नहीं थे। फिर भी हमें समर्थन दिया। हम नहीं जीत पाए लेकिन आप लोगों का बहुत बहुत धन्यवाद।'

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form