पलामू : पलामू में बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री की कथा मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि उपायुक्त के फैसले उचित प्रतीत नहीं होते हैं. | रांची, सैकत चटर्जी : पलामू के मेदिनीनगर में होने वाले बागेश्वर धाम महाराज धीरेंद्र शास्त्री के ‘हनुमंत कथा’ कार्यक्रम को जबसे जिला प्रशासन ने रोका है, तब से यह मामला सुर्खियों में है. पलामू जिला प्रशासन द्वारा हनुमंत कथा को रोकने के खिलाफ आयोजन समिति ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है. इसी याचिका पर आज झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई.
