आज से रांची में हॉकी का महासंग्राम, शाम 7:30 बजे से शुरू होगा मैच


 

रांची : शनिवार (13 जनवरी) से होनेवाले एफआइएच ओलिंपिक क्वालीफायर की मेजबानी के लिए रांची पूरी तरह तैयार है. मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में भारत समेत आठ देशों की महिला टीमों के बीच हॉकी का महासंग्राम देखने को मिलेगा. सभी आठ टीमों को दो अलग-अलग पूल में रखा गया है. भारत अपने अभियान की शुरुआत शनिवार 13 जनवरी को अमेरिका के खिलाफ करेगा. पूल बी का यह मुकाबला रात 7:30 बजे से खेला जायेगा. इससे पहले दोपहर 12:00 बजे से जर्मनी और चिली की टीमों के बीच मैच होगा. उसके बाद दोपहर 2:30 बजे से होनेवाले मैच में जापान और चेक रिपब्लिक टीमें आमने-सामने होंगी. वहीं, शाम 5:00 बजे से न्यूजीलैंड और इटली की टीमें भिड़ेंगी.


Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form