कार्मिक विभाग के बजाय स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने खुद कर दिया अपने विभाग के सचिव की बहाली



रांची: झारखंड की राजनीति में इन दिनों सियासत तेज है. इसी बीच राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना का एक लेटर पैड काफी तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. जिसमें साफ लिखा है मंत्री द्वारा खुद अपने विभाग के सचिव को अतिरिक्त प्रभार दिया जा रहा है. दरअसल, मंत्री बन्ना गुप्ता का जो लेटर पैड वायरल हो रहा है जिसमें लिखा गया है कि IAS आलोक त्रिवेदी जो वर्तमान में अभियान निदेशक के पद पर कार्यरत हैं उन्हें अगले आदेश तक स्वास्थ्य विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया जाता है.  

इधर, इस संबंध में पूर्व मंत्री और विधायक सरयू राय ने अपने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि हेमंत सोरेन आपके स्वनामधन्य कांग्रेसी मंत्री बन्ना गुप्ता ने निम्नांकित ज्ञापांक अधिसूचना जारी किया है जो गलत है. इसे तुरंत रद्द करिए. यह अधिकार केवल मुख्यमंत्री का है. कार्यपालिका नियमावली ने मात्र 30 दिन के लिए यह तदर्थ अधिकार मुख्य सचिव को दिया है.

सूत्र सूत्रों के हवाले से बडी जानकारी आ रही है कि IAS आलोक त्रिवेदी स्वास्थ्य सचिव का प्रभार नहीं लेंगे .सूत्रो के मुताबिक वह कार्मिक की अधिसूचना के बगैर प्रभार नहीं लेंगे. कहा जा रहा है कि मंत्री का लेटर हेड सरकारी आदेश नहीं हो सकता.

आपको बता दें, इससे पहले अरूण कुमार स्वास्थ्य विभाग के सचिव पद पर कार्यरत थे. जो 31 दिसंबर 2023 को सेवानिवृत हो गए है. उनके सचिव पद से सेवानिवृत होने से यह पद खाली हो गया था. मगर इस पद के लिए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने खुद ही आईएएस आलोक त्रिवेदी को पदभार सौंप दिया. हालांकि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता द्वारा ऐसा करना गलत बताया जा रहा है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form