Jamshedpur: गोलमुरी में डॉक्टर के अपहरण का प्रयास, दो बदमाश धराए, हथियार बरामद



जमशेदपुर : गोलमुरी थाना अंतर्गत गोलमुरी गोलचक्कर के पास मंगलवार शाम ईएनटी के चिकित्सक बी प्रधान का अपहरण करने का प्रयास किया गया. हालांकि डॉ प्रधान द्वारा शोर मचाने पर अपहरण करने आए दोनों बदमाश भागने लगे. स्थानीय लोगों ने दोनों को खदेड़कर पकड़ लिया. तलाशी के दौरान एक बदमाश के पास से एक देसी कट्टा और चार गोली बरामद हुई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले गई जहां उनसे पूछताछ की जा रही है.

अपराधियों ने पुलिस को बताया है कि वे बेगूसराय के रहने वाले है. मामले की जानकारी देते हुए डॉ प्रधान ने बताया कि वे गोलमुरी के गुलशन मेडिकल में प्रैक्टिस करते है. देर शाम वे क्लिनिक से निकलकर अपनी कार को ओर जा रहे थे. तभी कार के पास एक युवक आया और कार सड़क किनारे खड़ी करने के बारे में पूछने लगा. उन्होंने युवक की बातों को अनसुना किया और कार में बैठने लगे. इसी बीच युवक ने उनका गला पकड़ लिया. एक अन्य युवक कार के अंदर घुसा. उन्होंने शोर मचाया तो दोनों बदमाश भागने लगे. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form