रांची : झारखंड कैबिनेट की बैठक नौ जनवरी को दिन के चार बजे से होगी. इसी दिन रांची में हरमू फ्लाई ओवर के निर्माण से संबंधित प्रस्ताव आयेगा. वहीं रांची स्मार्ट सिटी में होटल ताज को भूमि आवंटित किये जाने का प्रस्ताव आयेगा. बताया गया कि हरमू फ्लाई ओवर (3.528 किमी) का निर्माण 487 करोड़ रुपये की लागत से होगा. यह फोर लेन होगा. फ्लाइओवर का निर्माण कांके रोड स्थित एसीबी कार्यालय (राजभवन के पीछे) से कराया जायेगा, जो रातू रोड चौराहा पर एलिवेटेड कॉरिडोर को ऊपर से पार करते हुए सहजानंद चौक तक जायेगा.
