कन्नौज: एक गांव में तमंचा लहराते हुए युवक का वीडियो वायरल हो गया। ये वीडियो तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के फगुआ भट्टा गांव का बताया जा रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पड़ताल करते हुए पुलिस ने युवक को अरेस्ट कर लिया है।
हाथ में तमंचा लेकर चिल्लाते हुए एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में एक युवक हाथ में तमंचा लेकर चिल्लाते हुए नजर आ रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद तिर्वा कोतवाली पुलिस सक्रिय हो गई।
जानकारी करने पर पता चला कि वायरल वीडियो क्षेत्र के फगुआ भट्टा गांव का है। पड़ताल करने गांव पहुंची पुलिस ने एक युवक को अरेस्ट कर लिया है। पूछताछ में उसने अपना नाम पुनीत बताया है।
मामले को लेकर सीओ तिर्वा प्रियंका बाजपेयी ने बताया कि युवक का गांव में किसी से विवाद हो गया था। जिसके बाद वह तमंचा लहराते हुए वहां पहुंच गया था। वीडियो वायरल हुआ तो उसकी जांच कराई गई। युवक की पहचान होने पर उसे पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। मामले की पड़ताल की जा रही है।
