रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 जनवरी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये गुमला जिले के आदिम जनजातीय लोगों से बात करेंगे. | रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 जनवरी को धनबाद आ सकते हैं. सूत्रों के अनुसार, इस दिन प्रधानमंत्री धनबाद के सिंदरी स्थित उर्वरक कारखाना हर्ल का उद्घाटन करेंगे. बता दें कि सिंदरी में स्थित उर्वरक कारखाना 31 दिसंबर 2002 को बंद हो गया था. बाद में यहां गैस आधारित उर्वरक कारखाने का निर्माण कराया गया है. गुमला के आदिम जनजातीय लोगों से 15 को करेंगे बात : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 जनवरी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये गुमला जिले के आदिम जनजातीय लोगों से बात करेंगे. वह उनसे गांवों के विकास, रहन-सहन व ‘पीएम जन मन योजना’ से मिल रहे लाभ की जानकारी लेंगे.
