प्रेमी को पाने के लिए सहेली की जलाकर हत्या, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

jinat.jpg

प्रभात विज़न : प्रेमी को पाने के लिए सहेली की जलाकर हत्या करने वाली अफसाना उर्फ निशा को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। लिसाड़ी गेट थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक दो अप्रैल 2019 की सुबह लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के रशीदनगर में किराए पर रहने वाले अबरार के मकान में आग लगी थी। मकान से एक महिला का शव मिला था। शव की पहचान अबरार की पत्नी अफसाना के रूप में की थी। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना किया था। लेकिन पुलिस ने मामला संदिग्ध पाते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया था। डीएनए के सैंपल लिए थे। 

24 अप्रैल 2019 को अफसाना जैसी दिखने वाली एक महिला महिला थाने पहुंची थी। इसकी जानकारी होने पर अफसाना की मां नसीमा थाने पहुंच गई थी। उसने बेटी को अफसाना के रूप में पहचान लिया था। लेकिन उस समय अफसाना ने खुद का नाम निशा बताकर पहचान छिपा ली थी। मामला दो समुदाय से जुड़ने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने 28 अप्रैल को अफसाना और उसके प्रेमी प्रवीण को गिरफ्तार कर सनसनीखेज खुलासा किया था। पुलिस ने बताया था कि श्यामनगर लिसाड़ी गेट निवासी जीनत एक अप्रैल 2019 की शाम चार बजे से लापता थी। जीनत के भाई इश्तियाक ने थाना लिसाड़ी गेट पर अशरफ और उसके परिजनों के खिलाफ मारपीट और दहेज एक्ट में केस दर्ज कराया था। 

छानबीन के दौरान जीनत की बेटी सोफिया ने बताया था कि उसकी मां का अफसाना नाम की महिला के यहां आना जाना था। दो अप्रैल की सुबह आठ बजे भी जीनत को अफसाना के घर देखा गया था। इस बीच अफसाना की आग में जलकर मौत होने पर जांच आगे नहीं बढ़ पाई थी। अफसाना ने खुलासा किया था कि उसने मोहल्ले की ही जीनत से दोस्ती कर ली थी। दो अप्रैल को उसे घर बुलाकर खाने में नशीला पदार्थ दे दिया था। उसके बेहोश होने पर घर में मिनी सिलिंडर से आग लगाकर अफसाना वहां से चुपके से निकलकर सीधे प्रवीण के पास गोकुलपुर पहुंच गई थी। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form