अमार अंसारी मर्डर केस : 3 को आजीवन कारावास, 5 साल पहले दोस्तों ने ही की थी हत्या

PUNISHMENT3.jpg

रांची : 5 साल पहले हुए अमार अंसारी मर्डर केस में 3 दोषियों को कोर्ट ने आज आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इस मर्डर केस की सुनवाई जस्टिस मोहम्मद सज्जाद की बेंच कर रही थी। कोर्ट ने हत्या में शामिल तौकीर खान, छोटू खान और इसराफिल को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। पांच साल से चल रही सुनवाई के दौरान इस मामले में 9 गवाहों के बयान अदालत ने दर्ज किये थे। सजा सुनाते हुए कोर्ट ने कहा है कि अमार अंसारी की हत्या उसके ही दोस्तों ने मिलकर की थी। हत्या मामूली आपसी दुश्मनी में 2018 में की गयी थी। 

अमार अंसारी की हत्या रातू के हाजी के पास 29 दिसंबर 2018 में की गयी थी। हत्या का कारण मामूली आपसी विवाद था। इसी रंजिश में तीनों दोस्तों ने मिलकर अमार अंसारी की हत्या कर दी थी। अमार का शव पुलिस को दूसरे दिन एक सुनसान जगह पर फेंका हुआ मिला था। अमार का शव मिलने के बाद उसके पिता ने मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। कुछ ही दिनों के बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर तीनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया था। इसी समय से मामले की सुनवाई कोर्ट में चल रही थी। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form