रांची: नए साल के शुरू होते ही इस महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम से नए राजनीतिक अटकलें तेज हो गई है. गिरिडीह जिले से गांडेय के जेएमएम विधायक सरफराज अहमद ने इस्तीफा दे दिया है. विधानसभा अध्यक्ष ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया है. बता दें कि डॉ सरफराज अहमद जेएमएम में शामिल होने से पहले कांग्रेस में थे. फिलहाल, गांडेय विधायक ने किन कारणों से इस्तीफा दिया है, इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल पाई है. इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है.
