ED रेड मामला, कुल 36.99 लाख कैश बरामद, साहिबगंज डीसी के ठिकानों से मिले 21 कारतूस



रांची : साहिबगंज जिले में अवैध खनन मामले को लेकर बुधवार को ED की टीम ने 12 ठिकानों पर छापेमारी की थी. इस दौरान ईडी ने विभिन्न आपत्तिजनक डिजिटल उपकरण, दस्तावेज, रिकॉर्ड और रुपये की नकदी बरामद की.

 साहिबगंज के डीसी राम निवास यादव के कैंप कार्यालय से 7.25 लाख रुपये सहित 36.99 लाख रुपये बरामद किये गये. इसके अतिरिक्त साहिबगंज के डीसी राम निवास यादव के आवासीय परिसर से 9 एमएम बोर के 19 कारतूस, .380 एमएम के 2 कारतूस और 45 पिस्टल के 5 खाली खोखे भी बरामद किये गये. तलाशी के दौरान 30 बेनामी बैंक खातों का भी पता चला और उन्हें फ्रीज कर दिया गया है. अवैध खनन मामले में ईडी ने अब तक 51 ठिकाने पर छापेमारी की है और आठ लोगों को गिरफ्तार किया है.


Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form