करीम सिटी में विदाई समारोह संपन्न, प्रियांगशु दास बने मिस्टर और स्नेहा कुमारी मिस स्पार्कियन



जमशेदपुर :  करीम सिटी कॉलेज में गुरुवार को स्पार्क की निवर्तमान समिति के लिए ‘नोस वेमोस’ थीम आधारित विदाई समारोह का आयोजन किया गया. सौरभ सिन्हा ने कविता पाठ कर कार्यक्रम की शुरुआत की. इस दौरान समूह नृत्य, गीत और नाटक का मंचन किया गया. कार्यक्रम में कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ मो रेयाज़ ने छात्र-छात्राओं के साथ अपने विचार साझा किए. वहीं निवर्तमान समिति की ओर से रैंप वॉक और शिउली पालित की ओर प्रश्नावली दौर का की प्रस्तुति की गयी. रैंप वॉक के लिए डॉ बसुधरा रॉय और डॉ कौसर तसनीम जज की भूमिका निभायी.

कार्यक्रम के समापन पर अदिति सिंह को मिस फेस ऑफ द डे और कविशेक कालिंदी को मिस्टर फेस ऑफ द डे घोषित किया गया. प्रियांगशु दास को मिस्टर और स्नेहा कुमारी को मिस स्पार्कियन घोषित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सना वकील ने किया. कार्यक्रम में डॉ एसएम याहिया इब्राहिम, डॉ फरजाना अंजुम, डॉ नेहा तिवारी, डॉ साजिद परवेज, डॉ संध्या समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form