झारखंड सरकार का बड़ा तोहफा, मुफ्त में होगा दिल का ऑपरेशन, ऐसे करें आवेदन


खुशखबरी! मुफ्त में होगा दिल का ऑपरेशन, झारखंड सरकार का बड़ा तोहफा, ऐसे करें आवेदन

रांची: हार्ट पेशेंट्स के राहत वाली खबर सामने आई है. बता दें, झारखंड सरकार व प्रशांति मेडिकल सर्विस एंड रिसर्च फाउंडेशन, राजकोट की तरफ से रिम्स रांची के कार्डियोलॉजी विभाग  (Cardiology Department) में मेगा कैंप का आयोजन किया जा रहा है. इधर, 27 और 28 जनवरी को प्रदेश के किसी भी जिले के रहने वाले यहां आकर अपनी स्क्रीनिंग करा सकते है. इसको लेकर धनबाद में हृदय रोग से संबंधित मरीजों का पंजीकरण चालू हो गया है.  

 ऑपरेशन गुजरात के राजकोट में किया जाएगा

बता दें, लोग सिविल सर्जन कार्यालय में आकर पंजीकरण करा रहे है. धनबाद के लोगों की स्क्रीनिंग की डेट 28 जनवरी तय की गई. धनबाद से रांची तक परिवहन व्यवस्था राज्य सरकार वहन कर रही है. वहां से चिन्हित मरीजों को फ्री में रांची ले जाया जायेगा. यहां बीमारी का पता चलने के बाद गुजरात के राजकोट  में पेशेंट्स ऑपरेशन किया जाएगा. खास बात यह है कि यहां पर ऑपरेशन के साथ और खाना-पीना सब मुफ्त रहेगा. 

 

3 महीने से लेकर 65 साल तक की उम्र के लोग जांच करा सकते है

सिविल सर्जन ने बताया कि हृदय रोग चिकित्सा शिविर में मरीजों को दो श्रेणियों में बांटा गया है. 

 1. पहली श्रेणी में :- 3 माह से 19 वर्ष तक के बच्चों को रखा गया है

2. दूसरी श्रेणी:- 20 साल से 65 साल तक के लोगों को रखा गया है

 रिम्स के कार्डियोलॉजी विभाग में हृदय संबंधी कई तरह की जांचें की जायेंगी. यहां मरीजों की पहचान करने के बाद उन्हें गुजरात भेजा जाएगा. धनबाद में अभी तक 15 से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है.


राशन कार्ड का होना अनिवार्य है

महत्वपूर्ण बात यह है कि नियमानुसार लाभुक को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत राशन कार्डधारी होना अनिवार्य है. इसके अलावा लाल कार्ड, पीला कार्ड या हरा कार्ड भी होना जरूरी है. पंजीकरण के समय संबंधित व्यक्ति को अपना कार्ड लाना आवश्यक है. साथ-साथ ही आपका आधार कार्ड और फोटो जरूरी है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form