
कोडरमा: जिला राजद ने रविवार को कोडरमा प्रखंड के इंदरवा मैदान में आयोजित वनभोज, सम्मान समारोह सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसके जरिए पार्टी ने अपनी ताकत दिखायी। दिनभर नारों से कार्यक्रम स्थल गूंजता रहा। अध्यक्षता और संचालन जिलाध्यक्ष सह जिप चेयरमैन रामधन यादव ने किया। मौके पर राजद नेता सुभाष प्रसाद यादव ने कहा कि मैं कुछ लेने नहीं, राजद के झंडे को बुलंद कर जनता मालिकों को सम्मान देने आया हूं। उन्होंने कहा कि कोडरमा में खनिज संपदा भरा पड़ा है। लेकिन जनता मायूस और बेरोजगार है। ढिबरा-पत्थर और क्रशर को वैद्य बनाने कोर्ट का दरवाजा भ खटखटाना पड़ेगा, तो वे खटखटाएंगे। इस दौरान की लोगों ने राजद का दामन थामा।
पूर्व मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि मंदिर निर्माण से पेट नहीं भरेगा। झारखंड की कोयला से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली रोशन हो रहा है। बता दें कि इस वन भोज कार्यक्रम में राजद नेताओं ने पार्टी के सिद्धांतों पर कार्यक्रताओं को चलने की नसीहत दी और पूरी एकजुटता के साथ चुनाव में पार्टी को जिताने का संकल्प लिया गया। आपको बता दें कि कोडरमा राजद का गढ़ माना जाता था, लेकिन पिछले दो टर्म से यहां राजद को शिकस्त मिली है। अब राजद कार्यकर्ता नए जोश खरोश के साथ अपनी परंपरागत सीट को फिर से हासिल करने की जुगत में जुट गए हैं। फिहाल भविष्य की गर्त में हैं कि कोडरमा में उसकी जीत होगी या फिर एक बार फिर शिकस्त का मुंह देखना पड़ेगा।