शराब के नशे में प्रिंसिपल ने छात्रा से किया अश्लील हरकत, आरोपी प्रिंसिपल गिरफ्तार

 breed2.jpg

धनबाद : धनसार थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक खबर आई है। जहां प्रिंसिपल पर आरोप है कि उसने छात्रा के साथ अश्लील हरकत की है। बताया जा रहा है कि प्रिंसिपल शराब पीकर स्कूल पहुंचा। इसके बाद उसने नाखून चेक करने के बहाने आठवीं की छात्रा के साथ अश्लील हरकत की। यह बात छात्रा ने अपने घरवालों को बताई जिसके बाद उसके परिजन स्कूल पहुंचे और हंगामा किया। इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस ने पोक्सो एक्ट तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपी प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

इस घटना के बारे में स्कूल समिति के अध्यक्ष ने बताया कि प्रिंसपल जनार्दन प्रसाद शराब पीकर स्कूल पहुंचे थे। जहां वह बच्चों के नाखून चेक कर रहा था। पुलिस की माने तो प्रिंसिपल की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच भी की गई। जांच के दौरान यह पाया गया कि वह उसने शराब पी थी। पुलिस ने प्रथम दृष्टया छात्रा की बात को सही पाया। वहीं धनसार थाना प्रभारी राजदेव प्रसाद सिंह ने बताया कि प्रिंसिपल जनार्दन को जेल भेज दिया गया है। 

इस मामले के बाद स्कूल पहुंचकर बच्ची परिजनों ने खूब हंगामा किया। हालांकि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रिंसिपल को जेल भेज दिया है। यह पहली बार नहीं है जब किसी स्कूल में छात्रा के साथ इस तरह की हरकत की गई हो। इससे पहले भी कई बार ऐसा मामला सामने आता रहा है। स्कूल को शिक्षा का मंदिर कहा जाता है। जहां बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। लेकिन आजकल इस मंदिर में भी पाप होने लगा है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form