बड़कागांव में सेना और पुलिस बहाली प्रशिक्षण सह कोचिंग का पहला बैच शुरू



बड़कागांव  : गोंदलपुरा खनन परियोजना के तहत अडाणी फाउंडेशन ने प्रखंड के युवाओं के लिए सेना बहाली प्रशिक्षण के पहले बैच की शुरुआत की. खनन परियोजना के कार्यालय परिसर में आयोजित उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि बड़कागांव सर्कल इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने कहा कि अडाणी फाउंडेशन का यह प्रयास सराहनीय है. इस ट्रेनिंग से युवाओं को काफी लाभ मिलेगा.

उन्होंने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि इस इलाके में युवाओं के लिए यह पहल की गई है. कार्यक्रम में मौजूद बड़कागांव थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने इसे बेहद अच्छा प्रयास बताते हुए कहा कि यहां से प्रशिक्षण पाकर युवा भारतीय सेना, अग्निवीर, सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ और पुलिस सेवा में बहाल होकर देश सेवा में जा सकते हैं. इसके साथ ही पारा मिलिट्री फोर्स और राज्य पुलिस में भी उनका चयन होना आसान होगा. उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण सह कोचिंग क्लास में पढ़ाई के साथ-साथ फिजिकल ट्रेनिंग भी दी जाएगी. मौके पर मौजूद सभी युवाओं को नि:शुल्क ट्रेनिंग किट ट्रैक सूट, जर्सी और स्पोर्ट्स शूज प्रदान किया गया.

प्रशिक्षण सत्र छह महीने का होगा. इसमें चयनित युवाओं को शारीरिक प्रशिक्षण दिया जाएगा. इसके लिए बड़कागांव हाई स्कूल मैदान में आयोजित स्क्रीनिंग टेस्ट में हरली, गाली, बलोदर, सुकुल खपिया, साढ़, शिवाडीह, ढेंगा और महुगाई कला के 160 युवाओं ने हिस्सा लिया था. इसमें 30 का अंतिम रूप से चयन किया गया. इस अवसर पर उपमहाप्रबंधक संजय कुमार, उपमहाप्रबंधक (सुरक्षा) पुण्डरीक मिश्रा, सेवानिवृत डीएसपी सूर्य कुमार सिंह और सीएसआर के उपप्रबंधक मोहित गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद थे. उक्त आशय की जानकारी अडाणी फाउंडेशन के पीआरओ अनिमेष नचिकेता ने दी.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form