गोवा जा रहा एक युवक फंदे से झूलता मिला, दूसरा लापता; सदमे में मां की मौत

पोलु.jpg

सिमडेगा : सिमडेगा से गोवा जा रहे एक लड़के का शव महाराष्ट्र के मनगांव में फांसी के फंदे से झूलता मिला। बताया जा रहा है कि प्रफुल्ल टोप्पो नामक युवक काम की तलाश में गोवा जा रहे थे। वह पाकरटांड़ के पालेडीह महकुरटोली का रहने वाला था। प्रफुल्ल शव महाराष्ट्र के मनगांव थाना क्षेत्र में फांसी के फंदे में झूलता हुआ मिला है। वहीं प्रफुल्ल के साथ गोवा जा रहा एक अन्य युवक राजेश लकड़ा लापता है। प्रफुल्ल की मौत की खबर सुनकर उसकी मां फिलोमिना की भी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि चार जनवरी को पालेडीह महकुरटोली के पांच युवक प्रफुल्ल टोप्पो, राकेश लकड़ा, मकसेन लकड़ा, फिलमोन टोप्पो और तेजा कोस्टा ट्रेन से गोवा जा रहे थे। लेकिन शनिवार रात प्रफुल्ल मनगांव स्टेशन के पास ट्रेन उतर गया। उसके साथ राजेश भी उतर गया। दोनों फिर वापस नहीं लौटे। रविवार सुबह मनगांव पुलिस ने प्रफुल्ल का शव बरामद किया। हालांकि मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस जांच में जुट गई है। 

पुलिस ने प्रफुल्ल के पॉकेट से बरामद कागजात के आधार पर परिजनों को फोन पर घटना की जानकारी दी। इधर, सूचना मिलते ही प्रफुल्ल की मां ने भी दम तोड़ दिया। फिलोमिना की भी मौत की खबर मिलते ही उनके परिवार एवं गांव में कोहराम मच गया। इधर राजेश अब तक लापता है। वहीं अन्य तीन मजदूर रविवार को गोवा पहुंच गए।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form