
जमशेदपुर : पैसा डबल करने के लालच में एक युवक ने बड़ी साजिश रची। साजिश रचने वाले युवक का नाम सत्येंद्र सिंह है। सत्येंद्र ने पहले खुद अपने घर से 17 लाख की चोरी कर एक शख्स को पैसे दे दिए। इसके बाद खुद थाने में जाकर इसकी सूचना दी। अब इस घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने बताया है कि नोट डबल करने के चक्कर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
मामले का खुलासा करते हुए जमशेदपुर एएसपी सुमित अग्रवाल ने बताया कि बागबेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कॉलोनी नंबर 1 में रहने सत्येंद्र सिंह के घर से अलमीरा में रखे 17 लाख रुपए चोरी हुई थी। सत्येंद्र कोहिनूर स्टील प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कर्मचारी है। उनसे पुलिस में इस बात की शिकायत की। 24 दिसंबर को बिहार के कैमूर जिले के रहने वाले रमेश उर्फ सिकंदर साथ उसके भतीजे से मुलाकात करवाते हैं और सत्येंद्र सिंह के बागबेड़ा घर होने के झूठी कहानी रचते हैं। इस मामले में सत्येंद्र सिंह समेत उसके तीन साथियों को गिरफ्तार किया है। चोरी के 1 लाख 99 हजार 500 रुपये, एक स्कूटी, एक कार, 5 मोबाइल फोन जब्त किया है।