
चाईबासा : झारखंड भाजपा की एक दिवसीय प्रदेश पदाधिकारी कोर कमिटी बैठक रविवार को चाईबासा में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेई ने कहा कि जनता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा बढ़ा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश का सभी वर्ग विकास की मुख्यधारा से जुड़ा है। एक एक परिवार में तीन चार लाभार्थी हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता केवल जनता के दरवाजे तक पहुंचे जनता उनका स्वागत के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश के सामाजिक,राजनीतिक और भावनात्मक सभी मुद्दों के समाधान केलिए ईमानदार प्रयास किए हैं। प्रभारी ने दावा किया बूथ पर कार्यकर्ताओं की ताकत से तीसरी बार मोदी सरकार 400 सीट पार के साथ सरकार बनाएगी।
प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा 2023 का अंतिम दिन भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने संगठन को समर्पित किया। पांच राज्यों के चुनाव में दशहरा ,दीपावली त्योहार भी घर से बाहर मनाया। उसके सकारात्मक परिणाम आए। कहा कि कार्यकर्ता का परिश्रम ही पार्टी की पूंजी है। 2023 में सेवा,संगठन और आंदोलनात्मक कार्यक्रम हुए। विधानसभा स्तर पर संकल्प यात्रा बरसात में भी ऐतिहासिक सफल हुई। 2024 का वर्ष हमे विजय वर्ष बनाना है। राज्य की 14 लोकसभा सीट पर कमल खिलाकर केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार बनानी है।