जितेंद्र सिंह को बनाया गया AJSU का केंद्रीय सचिव, साथ ही दी गई एक और जिम्मेदारी

रांची : आजसू नेता जितेंद्र सिंह को आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने नई जिम्मेदारी सौंपी है। जितेंद्र सिंह को केंद्रीय सचिव सह रांची महानगर प्रभारी नियुक्त किया गया है। बता दें कि हाल ही में जितेंद्र सिंह ने आजसू का दामन थामा है। ऐसे में पार्टी की तरफ से उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। 18 फरवरी को अरगोड़ा मैदान में आयोजित मिलन समारोह कार्यक्रम में उन्होंने आजसू पार्टी ज्वाइन किया। 

सामाजिक कार्यों में लेते हैं हिस्सा

आपको बताते चले कि जितेंद्र सिंह का काफी लंबे समय से राजनीति से ताल्लुक रहा है। उन्होंने एक बार विधानसभा का चुनाव भी लड़ा था। वह 2009 में बतौर निर्दलीय प्रत्याशी हटिया विधानसभा सीट से चुनाव में खड़े हुए थे। मालूम हो कि जितेंद्र सिंह समाजसेवी भी है। आए दिन विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में वह बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form