जिला बरेली के तहसील आंवला क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम राजपुर कलां में लगे 250 केवीए के ट्रांसफार्मर को है किसी हादसे का इंतजार
जिला बरेली के ग्राम राजपुर कलां में जो नया ट्रांसफॉर्म लगा है वह भी लगता है किसी हादसे का इंतजार कर रहा है एक महीने से ज्यादा का समय हो गया हमने इसके चारों तरफ जाल लगवाने के लिए जेई साहब, एसडीओ साहब दोनों अधिकारियों से कहा था उन्होंने कहा कि तहसील आंवला का काम बिजली विभाग के ठेकेदार मुकेश चंद्र जी देखते हैं उनसे गेट वाला जाल लगवाने को कह दिया जाएगा हमने संबंधित अधिकारियों से ठेकेदार मुकेश चंद्र का नंबर लिया और जिस दिन ट्रांसफार्मर लगा था उसी दिन हमने उनका फोन किया था उन्होंने कहा था की 8 दिन के अंदर-अंदर जाल लग जाएगा इसके बाद दो-तीन बार फोन किया हर बार आश्वासन मिला उसके बाद फोन उठाना बंद कर दिया कल शाम फोन किया तो हमसे बोले हमारे पास बात करने का समय नहीं है इसके बाद उन्होंने फोन काट दिया क्या बिजली विभाग के संबंधित अधिकारी बताएंगे कि ऐसे गैर जिम्मेदार व्यक्ति को आखिर क्या सोचकर बिजली विभाग के काम का ठेका दिया गया है आखिर कौन सा लालच है जो ऐसे लापरवाह व्यक्ति को बिजली विभाग जैसे संवेदनशील विभाग का काम दिया गया है यदि इस ट्रांसफार्मर से चिपक कर किसी पशु की या व्यक्ति की मौत हो गई या फिर कोई हादसा हो गया तो इसकी कौन जिम्मेदारी लेगा हम देख रहे हैं कि उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी जी की सरकार में सरकारी अधिकारी कर्मचारी हो या सरकारी विभाग से जुड़ा कोई व्यक्ति अपने आप को मुख्यमंत्री समझने लगे हैं कुछ सरकारी कर्मचारी अधिकारी आम जनता को तो लगता है जैसे कुछ समझते ही नहीं लेकिन ऐसे लोग यह भूल जाते हैं कि यह जनता के नौकर है मालिक नहीं जिस वेतन से इनका घर चलता है वह वेतन जनता के द्वारा ही सरकार तक पहुंचता है लेकिन क्या किया जाए जब हमारे क्षेत्र के जन प्रतिनिधि ही गैर जिम्मेदार है भ्रष्टाचार में लिप्त हैं तो फिर कोई क्या करें आशा करते हैं हमारे संदेश को पढ़कर शायद कुछ अधिकारी कर्मचारियों की आंखें खुले और वह अपनी जिम्मेदारी को समझकर चाहे बिजली विभाग हो या कोई अन्य विभाग जनता की समस्याओं को सुनकर उसका निदान करने का प्रयास करेंगे और यदि समस्याओं का निराकरण नहीं होता तो हम ऐसे गैर जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारीयों कि शिकायत नाम नंबर सहित या तो लखनऊ पहुंचाएंगे यहां फिर गोरखपुर जाएंगे इसीलिए हम बार-बार चेता रहे हैं की जो भी अधिकारी हो कृपया जनता के हित में कार्य करें यदि कोई व्यक्ति आपके पास किसी काम से आ रहा है तो उसका काम करने की कृपा करें उसको सरकारी दफ्तर के कार्यालय के चक्कर ना लगवाएं यही सबके हित में ठीक रहेगा ✍️मोहित पोरवाल राजपुर कलां जिला बरेली मोबाइल एवं व्हाट्सएप नंबर 7310 51 5186
डिस्ट्रिक्ट हेड रिपोर्टर इंडिया 20 न्यूज़ जिला बरेली