न्यूरिया हुसैनपुर नगर पंचायत में मच्छरों का कहर जारी, जनता परेशान

न्यूरिया हुसैनपुर नगर पंचायत में मच्छरों का कहर जारी

नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी और चेयरमैन नहीं उठा रहे कोई कदम

नगर पंचायत न्यूरिया में मच्छरों के आतंक से कस्बे के लोग हुए बेहाल,,

जनपद पीलीभीत में नगर पंचायत न्यूरिया हुसैनपुर में मच्छरों के आतंक से आम जनमानस परेशान हो रहा है मच्छरों का कहर दिन ढलने के साथ ही शुरू हो जाता है खाने पीने के लिए, बोलने के लिए भी लोग परेशान हो जाते हैं, लेकिन नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी, चेयरमैन, कोई भी उपाय इन मच्छरों से निजात दिलाने के लिए कुछ भी नहीं कर रहे हैं,, जनता त्राहि त्राहि कर रही हैं।
डॉक्टरों की दुकानों पर बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी हैं, ऐसे में जानलेवा बीमारी डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया, जैसे बुखार आमजनमनास में अपनी पकड़ बहुत मजबूती से बनाने जा रहा है। नगर पंचायत न्यूरिया हुसैनपुर में अधिशाषी अधिकारी इन भयंकर बीमारियों पर विचार ही नहीं कर रहे।
जहां एक तरफ अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत मे साफ़ सफाई के लिए बोलते हैं वहीं दूसरी तरफ मच्छरों से निजात दिलाने के नाम पर ठेंगा दिखाने का काम कर रहें। नालों की साफ सफाई पर कोई भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है गंदगी का अंबार लगा हुआ है जिससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। 
इसी कस्बे के रहने वाले मतलूब हुसैन, सद्दाम हुसैन, सद्दीक हुसैन, तस्लीम अहमद, अलीम अहमद, जावेद हुसैन, मुनाफ्फर अली,रियाज़ अहमद, गौरव शर्मा, मनोज भारती, बसीम अहमद, तौफीक अहमद का भी यही कहना है कि इतने मच्छर है कस्बे मैं चेयरमैन साहब का और ईओ साहब का इस चीज पर कोई दिहान नही है नालों की सफाई पर भी कोई ध्यान नहीं है,,, रमजान का महीना चल रहा है लोगो की तबीयत वैसे ही ठीक नहीं चल रही है उपर से कही इन मच्छर ओ की बजे से कोई और बीमारी बन गई तो लोगो को बहुत परेशानी हो जायेगी चेयरमैन साहब से और ईओ साहब से गुजारिश है कि कस्बे मैं दवा का छिड़काव कराए।,,,,, 
*सुशील कुमार शर्मा

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form