बरेली के तहसील आंवला के थाना अलीगंज के अंतर्गत आने वाले ग्राम हाफिजगंज में चल रहा अवैध खनन

बरेली के तहसील आंवला के थाना अलीगंज के अंतर्गत आने वाले ग्राम हाफिजगंज  में चल रहा अवैध खनन

थाना अलीगंज के अंतर्गत आने वाले ग्राम हाफिजगंज में बेधड़क होकर गंगा नदी पर बने हुए डाम के नजदीक से बगैर परमिशन के रेता  का अवैध खनन किया जा रहा है 
सूत्रों के द्वारा पता चला है की छत्रपाल कश्यप पुत्र रामवीर कश्यप  एवं लोकेश पुत्र लक्ष्मण कश्यप  के द्वारा गंगा नदी से परमिशन के बिना रेता का अवैध खनन किया जा रहा है बताया जाता है कि लोकेश कश्यप जिस ट्रैक्टर ट्राली के द्वारा रेता का अवैध खनन करता है उसके कागज वगैरा नहीं है कहीं बाहर से ट्रैक्टर लाकर अवैध खनन कर रहा है सूत्रों के द्वारा यह भी पता चला है की वहीं पर स्थित देवस्थान की रास्ता से ट्रालियों को निकाला जाता है जिसके कारण रेता से निकलने वाले पानी से वहां पर कीचड़ हो गई है और लोगों को निकलने में भी परेशानी होती है कृपया प्रशासन मामले को संज्ञान में लेकर क्षेत्र में चल रहे अवैध खनन पर तुरंत रोक लगाए पहले भी कई बार क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायत मिलती रही है लेकिन प्रशासन इन पर रोक क्यों नहीं लगा रहा यह विचारणीय है थाना अलीगंज पुलिस का कहना है की दोनों ट्राली परमिशन पर चल रही है यदि परमिशन ली गई है तो आखिर कितने दिन की क्योंकि लगभग चार दिन से अधिक हो गए दोनों ट्रैक्टर ट्राली के द्वारा रेता का खनन करते हुए और निरंतर खनन जारी है यदि परमिशन ली गई है तो उसकी कॉपी जारी क्यों नहीं की जाती ऐसे बहुत सारे प्रश्न है जो गौर करने लायक है रेता खनन की अनुमति तहसील के एसडीएम के द्वारा दी जाती है लेकिन आज सुबह जब हमें सूचना मिली की क्षेत्र में अवैध खनन चल रहा है और इसके इसके हमें अवैध खनन करने वालों के फोटो वीडियो भी भेजे गए हमने इसकी सूचना तुरंत थाना अध्यक्ष अलीगंज को एवं उप जिला अधिकारी महोदय आंवला को साक्ष्यो सहित दी थाना अध्यक्ष के द्वारा हमसे कहा गया कि अभी मौके पर पुलिस भेज रहे हैं लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची हमें सूचना देने वाले व्यक्ति का फोन आया की कोई पुलिस मौके पर नहीं पहुंची है अवैध खनन निरंतर चल रहा है इसके बाद हमने उप जिलाधिकारी महोदय को दोबारा से फोन किया उनके द्वारा भी थाना पुलिस को सूचित करके मौके पर भेजने की बात कही गई लेकिन पूरा दिन हो गया खनन निरंतर जारी है और पुलिस के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई इसके अलावा सूचना देने वाले व्यक्ति के द्वारा हमें बताया गया है की मिट्टी का खनन करने की अनुमति खेत के पट्टे पर ली गई लेकिन खेत की मिट्टी को ना उठाकर गंगा नदी के किनारे बने डाम से रेता का खनन किया जा रहा है समझ में नहीं आता कि आखिर क्या खेल चल रहा है और यह सब किसके इशारे  पर चल रहा है ???
✍️मोहित पोरवाल राजपुर कलां जिला बरेली मोबाइल एवं व्हाट्सएप नंबर 7310 51 5186 
 डिस्ट्रिक्ट हेड रिपोर्टर इंडिया 20 न्यूज़ जिला बरेली

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form