राजपुर कलां में 100 वर्ष पुराने पीपल के वृक्ष को आधे से अधिक कटवाकर धार्मिक आस्था को चोट पहुंचाई

जिला बरेली के ग्राम राजपुर कलां तहसील आंवला  उत्तर प्रदेश में लगभग 100 वर्ष पुराने पीपल के वृक्ष को आधे से अधिक कटवाकर धार्मिक आस्था को चोट पहुंचाने वाले कैनी इन्चौर  झूनानगर के प्रधान मुकेश चंद्र  पर कई दिन बीतने के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं 

थाना अलीगंज के अंतर्गत आने वाले ग्राम राजपुर कलां  में स्थित लगभग 100 वर्ष पुराने पीपल के वृक्ष को कैनी   झूनानगर के प्रधान मुकेश चंद्र ने वन विभाग की बिना अनुमति के आधे से ज्यादा कटवा दिया वहां पर स्थित ब्रह्मदेव महाराज का थान क्षतिग्रस्त हो गया पीपल के वृक्ष की लकड़ी गाड़ी में भरवा कर  बेचने की कोशिश की गई गांव वालों के मौके पर पहुंचने पर वृक्ष को काट रहे  ठेकेदार एवं मजदूर वहां से भाग गए  घटना स्थल के नजदीक  स्थित खेत के मालिक सुरेश सिंह पिता का नाम छोटे सिंह के द्वारा हमें सूचना दी गई हमने मौके पर पहुंचकर थाना पुलिस को बुलवाकर घटना स्थल के वीडियो फोटो बनाएं एवं  पीपल के वृक्ष की काटी गई लकड़ी से भरी हुई गाड़ी अलीगंज पुलिस की सपुर्दगी में थाने भिजवाई इसके अलावा खेत के मालिक ब्रह्मदेव महाराज के थान की देखरेख करने वाले सुरेश सिंह ने मुल्जिमों के खिलाफ थाने में तहरीर दी लेकिन तहरीर में सुरेश सिंह के कहने के बाद भी  मुल्जिमों का नाम दर्ज नहीं किया गया लेकिन थाना पुलिस के द्वारा आज तक मुल्जिमों को गिरफ्तार नहीं किया गया और अभी तक इस विषय में क्या कार्रवाई हुई कुछ पता नहीं चला  गाड़ी पर लादी गई लकड़ी थाना परिसर में उतार कर मोटरसाइकिल एवं गाड़ी दोनों छोड़ दी गई आखिर क्यों??? 
जब थाने में मुल्जिमों के खिलाफ तहरीर  जमा थी फिर किस आधार पर गाड़ी और मोटरसाइकिल छोड़ी गई  पीपल के वृक्ष को कटवाने वाला मुल्जिम ग्राम कैनी इन्चौर झूनानगर का ग्राम प्रधान मुकेश चंद्र पर थाना अलीगंज की पुलिस अभी तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं कर पाई, मोटरसाइकिल किसकी थी , गाड़ी का मालिक कौन था, क्या थाना अलीगंज पुलिस के द्वारा इसके विषय में कोई जांच की गई, थाना परिसर में पीपल के वृक्ष की काटी गई लकड़ी आज तक पड़ी हुई है लकड़ी काटने वाले अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ जबकि लकड़ी कटवाने वाले लोगों के नाम ग्राम वासियों ने बताए थे फिर भी अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज करना आखिर क्या साबित करता है ???यह कुछ विचारणीय  प्रश्न है जिसकी जांच अति आवश्यक है✍️मोहित पोरवाल राजपुर कलां जिला बरेली मोबाइल एवं व्हाट्सएप नंबर 7310 51 5186 
 डिस्ट्रिक्ट हेड रिपोर्टर इंडिया 20 न्यूज़ जिला बरेली

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form