3 बच्चों के साथ सो रही थी मां, घर में लगी आग में जलकर मर गयीं 2 बच्चियां; प्रधान पति पर लगाया ये आरोप

  FIRE4.jpg

Prabhat Vision : मां अपने घर में 3 बच्चों के साथ सो रही थी। रात को अचानक घर में लगने से उसकी 2 बच्चियों की जलकर मौत हो गयी। वहीं एक बेटा औऱ महिला खुद बुरी तरह से जलकर घायल हो गये हैं। उनको इलाज के लिए अस्पताल में एड़मिट किया गया है। दूसरी ओर पीड़ित परिवार ने गांव के प्रधान पति पर आरोप लगाते हुए कहा है कि घर में आग उन्होंने ही लगाई है। उनके साथ 5 और लोगों के नाम पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात का है।

 

क्या है मामला 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आग लगने की घटना रविवार की है। लेकिन इसकी जानकारी आज सोमवार को मिली है। कल रात को देहात के सोनूनाथ के घर में आग लग गयी। इस समय सोनूनाथ की पत्नी रीना अपने 3 बच्चों के साथ घर में सो रही थी। आग लगने से 2 बेटियों, एक साल की अदिति औऱ 4 साल की गौरी की मौत जलने से हो गयी। वहीं, 7 साल का बेटा गौरव और रीना आग में जलकर गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। इनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

 

 

 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form